कैदियों ने मिलकर सब इंस्पेक्टर को पीटा

0
80

droga rajkumarफर्रुखाबाद: जिला जेल में बन्दियो को दाखिल करने गये पुलिस लाइन के दरोगा के साथ जिला जेल में बंदियों ने मिलकर मारपीट कर दी| उनके बिल्ले नोच लिये| घटना के सम्बन्ध में दरोगा का मेडिकल परिक्षण कराया गया है|

[adrotate banner="3"]

पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामसेवक वर्मा गुरुवार को तकरीबन 48 बंदियों को लेकर अदालत आये थे| अदालत में पेशी के बाद जब बंदियों को वापस ले जा रहे थे तभी किसी बंदी ने अपनी मनमानी खाद्य सामग्री खरीदने के लिये कहा जिसे दरोगा राम सेवक ने मना कर दिया| जिस पर अदालत परिसर में ही बंदियों से दरोगा की कहा सुनी हो गयी| जब बंदी वाहन कैदियो को लेकर जिला जेल में पंहुचा तभी अचानक बंदी अतुल व रमेश ने दरोगा पर जानलेवा हमला कर दिया उसके बिल्ले नोच लिये|

दरोगा के साथ मारपीट होने से साथी पुलिस कर्मियों के हाँथ पैर फूल गये| आनन-फानन में पुलिस कर्मियों की मदद से मामले को शांत कर दिया गया| घटना की सूचना कोतवाली फतेहगढ़ को दी गयी|कोतवाली का सिपाही चन्द्रकान्त ने दरोगा का मेडिकल लोहिया अस्पताल में कराया| कोतवाल अनूप तिवारी ने बताया की दरोगा ने आरोपी बंदियों के खिलाफ तहरीर दी है| मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]