कैंसर से पीडि़त चिकित्सक ने की थी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या

0
103

फर्रुखाबाद: बीते शनिवार की शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुर चर्च के पीछे एक अज्ञात अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी थी। देर रात सूचना पर परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। शव आवास विकास कालोनी निवासी चिकित्सक वीरेन्द्र सिंह यादव का था।

[adrotate banner="3"]

वीरेन्द्र सिंह यादव पड़ोसी जनपद कन्नौज के कस्बा छिबरामऊ में प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे थे। बीते एक वर्ष से अधिक से उन्हें मुहं में कैंसर की समस्या हो गयी थी। जिससे वह काफी परेशान रहने लगे। उनका इलाज लखनऊ के पीजीआई अस्पताल से चल रहा था। दो माह पूर्व चिकित्सक के मुहं का आपरेशन कराया गया था। लेकिन वह मानसिक रूप से परेशान थे। चिंतित चिकित्सक ने आखिर शनिवार शाम मौत को गले लगाने का फैसला कर लिया और लखनऊ जा रही पैसेंजर ट्रेन के सामने शाम तकरीबन 6 बजे कूदकर आत्महत्या कर ली। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। जेएनआई में अज्ञात अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत की खबर प्रकाशित होने के बाद मामला चर्चा में आया। परिजनों के अनुसार वीरेन्द्र सिंह शाम को टहलने निकले और वापस लौटकर घर नहीं गये। देर शाम तक जब वे नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गयी। खबर छपने के बाद मामले की जानकारी परिजनों को हुई तो परिजन लोहिया अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त डा0 वीरेन्द्र सिंह के रूप में कर ली। दोपहर बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

[adrotate banner="2"]