कैंसर पीड़ित युवक ने गंगा में लगायी छलांग

0
121

FARRUKHABAD : कैंसर रोग की समस्या से जूझ रहे एक युवक ने परेशान होकर गंगा में छलांग लगा दी। छलांग लगाते देख वहां मौजूद गोताखोरों ने युवक को बाहर निकाल कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया।SHIVA

[adrotate banner="3"]

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला सूफी खां निवासी शिवा राजपूत पुत्र सुन्दरलाल राजपूत काफी दिनों से कैंसर रोग से जूझ रहा था। कई डाक्टरों से इलाज कराने के बाद जब ठीक होने की कोई आस नहीं दिखी तो शिवा राजपूत ने आत्महत्या करने की सोच ली।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

रविवार को शिवा राजपूत दबे पांव घर से निकल लिया और घटियाघाट पुल पर पहुंचकर गंगा में कूद गया। युवक को गंगा में कूदते देख वहां मौजूद गोताखोर भी गंगा में कूद पड़े। उन्होंने युवक को सही सलामत निकालकर घटियाघाट पुलिस को सौंप दिया। युवक के बताये पते के अनुसार परिजनों को फोन कर पुलिस ने बुलाया और उसके पिता को सौंप दिया। पिता ने पुलिस को बताया कि शिवा राजपूत कैंसर से पीड़ित है। जिससे उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती है।

[adrotate banner="2"]