केरोसिन न मिलने तहसील पहुंचे ग्रामीण

0
74

teel1फर्रुखाबाद:(कायमगंज) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ग्राम जिजपुरा के मजरा अजीजपुर के ग्रामीण खाली कट्टियां लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि गांव का कोटेदार 3 माह से केरोसिन वितरित नहीं कर रहा है।

[adrotate banner="3"]

जिसके बाद ग्रामीणो ने हंगामा भी किया| अजीजपुर निवासी राजेन्द्र सिंह, विनय यादव, रामखिलाड़ी यादव, घनश्याम, आलोक यादव, शैतान ¨सह सहित 50 से अधिक ग्रामीण तहसील कार्यालय में पहुंचे और एसडीएम से शिकायत की कि कोटेदार के केरोसिन न बांटने पर जब ग्रामीणों ने एकत्रित होकर दबाव बनाया तो उसने सभी को 1-1 लीटर केरोसिन वितरित किया। इस पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। कोटेदार ने कह दिया कि इतना ही मिलेगा। जहां चाहे शिकायत कर दो।

एसडीएम भगवानदीन वर्मा ने कहा कोटेदार के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

[adrotate banner="2"]