केजरीवाल समर्थकों ने सलमान की शव यात्रा निकाल चौक पर चिता जलाई

0
96

फर्रुखाबाद: शहर में सलमान व अरविंद केजरीवाल समर्थकों में इस समय प्रतिस्पर्धा का दौर चल रहा है। दोनो पक्ष एक दूसरे को नीचा दिखाने पर उतारू हैं। तनातनी के माहौल के बीच केजरीवाल समर्थकों ने शव यात्रा निकाल सलमान का पुतला चौक पर फूंक दिया।

[adrotate banner="3"]

इण्डिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ताओं ने लालगेट पर पुतले को तैयार कर रणनीति बनायी और वहां से पद यात्रा करते हुए घुमना, नेहरू रोड होकर चौक पर आ गये। जिसके बाद शुरू हुआ नारेबाजी का दौर। इण्डिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ता सलमान की बर्खास्तगी को लेकर आक्रोषित दिख रहे थे। दो दर्जन से अधिक अरविंद समर्थकों ने चौक पर सलमान व लुईस के पुतले में आग लगा दी और फिर उनके विरोध में जमकर भड़ास निकाली। शहर में पूरे दिन पुतलों और जुलूसों का दौर चला। जिसके चलते इण्डियन अगेंस्ट करप्शन के मंत्री लक्ष्मण सिंह ने कहा कि जब तक सलमान की बर्खास्तगी नहीं होती तब तक कार्यकर्ता इसी तरह से हवन व पुतला फूंकने का कार्यक्रम करते रहेंगे।

इस दौरान ज्ञानेन्द्र मिश्रा, मुन्ना लाल राजपूत, राधेश्याम वर्मा, विनय मिश्रा, रमेशचन्द्र त्रिपाठी, अतुल शर्मा, गोपालबाबू पुरवार, लक्ष्मण सिंह एडवोकेट, निधी गुप्ता, उमा वर्मा, गुन्जन, उषा राजपूत, अंजली राजपूत, नन्हीं राजपूत, सचिन, प्रमोद, अतुल, केलाश सिंह, सलम, प्रदीप सक्सेना, शिवम गुप्ता, अंकित गुप्ता, देवकी नंदन गंगवार आदि एक सैकड़ा लोग उपस्थित रहे।

अगेंस्ट करप्शन के कार्यक्रम में नहीं दिखे वैद्य वीरेन्द्र आर्य
इण्डिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ताओं द्वारा जाकिर हुसैन ट्रस्ट पर बुद्धि शुद्धि यज्ञ के साथ चौक पर सलमान व लुईस का पुतला फूंकने के दौरान हमेशा लक्ष्मण सिंह के साथ रहने वाले वैद्य वीरेन्द्र आर्य कार्यक्रम में शरीक नहीं हुए। बीते दिन मीडिया के द्वारा कैमरे में कैद की गयीं वैद्य वीरेन्द्र आर्य की तस्वीरों ने उनका भान्डा फोड़ दिया। इस सम्बंध में शनिवार को इण्डिया अगेंस्ट करप्शन के मंत्री लक्ष्मण ंिसह ने कहा कि वैद्य वीरेन्द्र आर्य का उनसे कोई सम्बंध नहीं है। वह सलमान खुर्शीद के चाटुकार हैं। उन्हें अब संगठन में तवज्जो नहीं दी जायेगी।

फर्रुखाबाद विकास मंच ने भी फूंका सलमान का पुतला
फर्रुखाबाद: ट्रस्ट घोटाले को लेकर चल रहे मामले में शहर में कई जगह सलमान के पुतले जलाकर नारेबाजी की गयी। जिसके चलते फर्रुखाबाद विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने भी सलमान खुर्शीद का पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज कराया।

विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने सलमान खुर्शीद के पद से इस्तीफा देने की मांग की और कहा कि इस तरह का घृणित कार्य कानून मंत्री जैसे ओहदे दार व्यक्ति को शोभा नहीं देता।

इस दौरान राहुल जैन, दिलशाद खलीफा, अन्नू तिवारी, सौरभ भारद्धाज, गोपाल श्रीवास्तव, अनुज चौरसिया, अबधेश साध आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]