केजरीवाल ने नियमित जमानत के लिए अब खटखटाया राउज एवेन्यू कोर्ट का दरवाजा, पढ़ें पूरा मामला

0
290

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नियमित सुनवाई के लिए गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की अंतरिम और नियमित जमानत याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी किया। अगली सुनवाई 1 जून को है|
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी अरविंद केजरीवाल को 10 मई को 21 दिन की अंतरिम जमानत दी थी। यह अंतरिम जमानत 1 जून को खत्म हो रही है और केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करना है, जहां उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया जाएगी| केजरीवाल ने अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी थी, जिसे अस्वीकार कर दिया गया था।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]