केजरीवाल ने निभाया वादा,पानी मुफ्त, बिजली का बिल आधा

0
117

Kejarivalनई दिल्ली:दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने अपने दो बड़े चुनावी वादे पूरा कर दिए हैं। सरकार ने दिल्ली में बिजली के दाम आधे करने का ऐलान किया। बिजली पर 50 फीसदी सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा दिल्लीवासियों को हर महीने 20 हजार लीटर फ्री पानी भी दिया जाएगा। ये आदेश 1 मार्च से लागू होगा।

[adrotate banner="3"]

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस में इसका ऐलान किया। सिसोदिया ने कहा कि हमने जो वादा किया उसे पूरा भी किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 400 यूनिट से कम बिजली बिल पर 50 फीसदी सब्सिडी मिलेगी। इससे 90 फीसदी जनता को फायदा मिलेगा। 400 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करने पर पूरा बिल भरना होगा। 200 यूनिट तक 2 रुपये प्रति यूनिट देना होगा।

इसके अलावा सिसोदिया ने 20 हजार लीटर पानी भी फ्री देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हर महीने 20 हजार लीटर पानी मुफ्त मिलेगा। इससे 18 लाख परिवारों को फायदा मिलेगा। इसके लिए इस साल 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। बजट में इसके लिए 250 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा।

दिल्ली में 400 यूनिट तक बिजली की दर 50 फीसदी तक घटाने और 20 हजार लीटर पानी फ्री देने का वादा आप के मेनिफेस्टो में प्रमुखता से रखा गया था। तब विपक्षी दलों ने सवाल उठाए थे कि आखिर किस तरह से ये किया जाएगा।

केजरीवाल ने पिछले कार्यकाल में 49 दिन की सरकार के दौरान भी बिजली बिल पर सब्सिडी दी थी। इन दो वादों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल और उनकी पार्टी की सफलता में जबरदस्त भूमिका निभाई थी और आप ने 70 में से 67 सीटों पर कब्जा जमाया था।

[adrotate banner="2"]