केजरीवाल की सभा को संगीतमय करने की तैयारी

0
90

फर्रुखाबाद: अरविंद केजरीवाल की 1 नवम्बर को होने वाली ऐतिहासिक सभा के लिए आईएसी कार्यकर्ता हर संभव प्रयास करने में जुटे हुए हैं। पोस्टर इत्यादि लगाकर प्रचार प्रसार का का कार्य पूरे जोर शोर से चल रहा है। बुधवार से सभा स्थल पर वैरीकेटिंग व मंच का काम शुरू कर दिया जायेगा। सभा को संगीतमय बनाने के लिए अरिंवद की उदय भारत टीम देर शाम शहर में पहुंच चुकी है।

[adrotate banner="3"]

गुरुवार को अरविंद केजरीवाल की आवास विकास में होने वाली ऐतिहासिक सभा के लिए दिल्ली से लेकर फर्रुखाबाद तक सभी कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। कई संगठन केजरीवाल की सभा को सफल बनाने में अपने अपने तरीके से प्रयास में जुट गये हैं। बुधवार प्रातः से आवास विकास मैदान में अरविंद केजरीवाल की सभा का मंच व बैरीकेटिंग लगवाने का काम शुरू कर दिया जायेगा। आईएसी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ओमेन्द्र भारत ने कहा कि केजरीवाल की सभा को संगीतमय बनाने के लिए दिल्ली से सिद्धार्थ शुक्ला के नेतृत्व में उनके सहयोगियों की टीम देर शाम फर्रुखाबाद पहुंच गयी है। भारत ने बताया कि बुधवार को उदय भारत की टीम शहर में तकरीबन चार जगह संगीतमय कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। फिलहाल कल शाम तक आईएसी के अन्य कार्यकर्ता भी दूर दूर से शहर में पहुंच रहे हैं।

[adrotate banner="2"]