केजरीवाल की पार्टी के समर्थन पर दुविधा में सर्वोदय मंडल

0
103

फर्रुखाबाद: जनपद में आईएसी की कोर कमेटी में सर्वोदय मित्र मंडल सदस्‍यों का वर्चस्‍व है। यदि यह कहें कि यहां तो सर्वोदय मंडल ही आईएसी है, तो गलत नहीं होगा। नियमानुसार सर्वोदय मंडल का कोई सदस्‍य राजनैतिक दल का सदस्‍य नहीं हो सकता। अब अरविंद केजरीवाल द्वारा राजनैतिक दल बनाने के बिंदु पर सर्वोदय मंडल सदस्‍य दुविधा में हैं।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन की जनपद की कोर कमेटी के सदस्य लक्ष्मण सिंह, गोपाल बाबू पुरवार, अतुल शर्मा, देवकीनंदन गंगवार आदि मूल रूप से सर्वोदय मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता व प्रदेश स्‍तर तक के पदाधिकारी हैं। वर्षों से सर्वोदय मंडल के सहारे विभिन्‍न मुद्दों पर आंदोलन कर चुके इन लोगों के सामने आगमी 26 नवंबर एक बड़ा प्रश्‍न चिन्‍ह ले कर आ रही है। सर्वोदय मंडल के नियमानुसार उनका कोई सदस्‍य किसी भी राजनैतिक दल का सदस्‍य नहीं हो सकता। अभी तक गैर राजनैतिक संगठन के तौर पर भृष्‍टाचार के विरुद्ध आंदोलन कर रहे अन्‍ना हजारे व अरविंद केजरीवाल के साथ यह सर्वोदयी नेता कंधे से कंधा मिला कर चल रहे थे। परंतु अरविंद केजरीवाल द्वारा आगामी 26 नवंबर को अपनी राजनैतिक पार्टी की घोषणा की जानी है। सो अब इनके सामने बड़ी दुविधा मुंह बाये खड़ी है। एक ओर सर्वोदय मंडल में लगाये गये अपने वर्षों के परिश्रम का मोह तो दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल की चकाचौंध।

इस संबंध में सर्वोदय मंडल के जिलाध्‍यक्ष व आईएसी जिला कोर कमेटी सदस्‍य अतुल शर्मा से पूछे जाने वह इस प्रश्‍न का जवाब 26 के बाद देने की बात कहते हैं। यही हाल लक्ष्‍मण सिंह व गोपाल बाबू पुरवार का है। सभी फिलहाल इस सवाल से बच रहे हैं कि वह 26 के बाद अरविंद केजरीवाल का साथ छोड़ेंगे या सर्वोदय मंडल।

[adrotate banner="2"]