केक काटकर मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

0
124

kekफर्रुखाबाद: शहर में कांग्रेसजनों ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन केककाटकर मनाया तथा नारेबाजी की।नेताओ ने उनके राजनैतिक उतार चढाव पर भी चर्चा की|

[adrotate banner="3"]

शहर के कांचवाले मन्दिर में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनुपमा शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया| कांग्रेस नेताओ ने केक काटकर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया| कार्यकर्ताओं ने खुशी में जमकर नारेबाजी की| कार्यकर्ताओ ने आने वाले विधान सभा चुनाव में सभी को तेजी के साथ लगने की सलाह भी दी गयी और सोनिया गांधी के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा व नगर अध्यक्ष नदारद रहे| शुभम तिवारी, डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, राजेन्द्र नाथ कटियार, सुरेश कटियार, इमरान अंसारी आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]