केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण यूरिया की आयी कमी:शिवपाल सिंह

0
109

sivpalफर्रुखाबाद: प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कॉपरेटिव बैंक के वार्षिक कार्यक्रम में पंहुच कर कहा की केंद्र सरकार की गलत नीति के कारण यूरिया की कमी आयी है| लेकिन किसानो को खाद पूरी तरह उपलब्ध रहेगी|

[adrotate banner="3"]

कार्यक्रम में पंहुचने के बाद मंत्री ने किसान भवन का शिलान्यास किया| इसके साथ ही मंत्री सभी ने स्वागत किया| इसके साथ ही मंत्री ने पुलिस अधीक्षक विजय यादव व डीएम नरेंद्र कुमार सिंह चौहान को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मनित किया| मंत्री ने सभी का अभिवादन किया इसके साथ ही उन्होंने कहा की सहकारिता आंदोलन को उनकी पार्टी के कुशल लोग आगे लेकर जा रहे है| लेकिन समय समय पर सत्ता परिवर्तन के साथ ही इस अभियान की बागडोर कुछ यैसे लोगो के हाथ में चली गयी जो इसकी जानकारी ही नही रखते थे| लेकिन उनकी सरकार में सहकारिता ऊंचाईयो के नए शिखर छू रही है|

उन्होंने खाद के विषय में कहा की केंद्र सरकार जो नीति बना रखी है उसी के चलते यूरिया खाद में कमी आयी है| इफ्को खाद के प्लांट पर खाद ही नही बनी| किसानो को समय से खाद नही मिल पा रही है| जिसे वह ब्लेक में खाद खरीदने का प्रयास करते है| खाद की कमी के बबजूद भी हर वर्ष दो लाख मेट्रिक टन खाद बांटी जा रही है| किसानो को चाहिए की वह ब्लैक में खाद ना ले| और यदि कहि कोई ब्लेक में खाद बेंचता है तो उसकी जानकारी जिलाधिकारी को दे| मंत्री ने कहा की जल्द जनपद में इफ्को का एक जागरूकता कैम्प लगवाया जाएगा|
मंत्री ने कहा की उनकी सरकार ने अलाब कम्बल के लिए धन आबंटित किया था| सरकार के सीधे निर्देश थे की यदि कोई गरीब ठण्ड व भूंख से मर गया तो उसके जिम्मेदार जिलाधिकारी होंगे| अजय कश्यप ने भी मंत्री शिवपाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया|

इस दौरान पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, विधयक अजित कठेरिया, जिलाध्यक्ष रामसेवक सिंह यादव, दलगंजन सिंह, बॉबी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, नगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता , सुरेन्द्र यादव, दलगंजन सिंह, रामेशवर सिंह यादव,डॉ० अनार सिंह यादव,डॉ० जितेंद्र यादव, शशांक सक्सेना आदि रहे|

[adrotate banner="2"]