केंद्र व राज्य सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिये कांग्रेस का हवन

0
223

changres hvnफर्रुखाबाद: सेन्ट्रल जेल में बंद कांग्रेस के बनारस से विधायक अजय राय पर रासुका तामिल करने के लिये कांग्रेस नेताओ ने दुर्वाषा आश्रम में केंद्र की भाजपा सरकार व प्रदेश की सपा सरकार के लिये बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया गया| नेताओ से दोनों सरकार के खिलाफ जमकर भडास निकाली|
कांग्रेस लोक सभा कमेटी के अध्यक्ष शुभम तिवारी के संयोजन में आयोजित बुद्धि-शुद्धि हवन में पंहुचकर कांग्रेस नेताओ ने आहुतियाँ दी| बड़ी बात यह रही की हवन में विधायक अजय राय के समर्थन में साधू संत भी जुटे| युवा कांग्रेस के द्वारा किये गये अयोजन में आये सभी साधु- संतो का माल्यार्पण कर स्वागत किया| शुभम तिवारी ने कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा संत हित की लड़ाई लडती रहती है| विधायक अजय राय पर तामिल की गयी रासुका प्रदेश व केंद्र सरकार की चाल है| कांग्रेस इसकी लड़ाई अंत तक लड़ेगी|
कांग्रेस प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, जिला महामंत्री दिनेश अग्निहोत्री, राघव दास, नरायण दास, विष्णु दास, आनंद दास, सत्यव्रत पाण्डेय, गौतम दुबे, शिवम् वाजपेयी, नीरज चौहान, मनोज वाथम, विकास पाण्डेय, अर्जुन कश्यप, नीरज चौहान, सुनील तिवारी, पंकज शर्मा आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]