कृषि बीज दुकान पर अंकित होंगे विभागीय अधिकारियों के मोबाइल नम्बर

0
182

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शासन के आदेश पर अब जनपद के सभी बीज व दवा बिक्री की दुकानों पर कृषि विभाग के अधिकारियों के नम्बर पेंट से अंकित करनें होंगे| जिससे किसान को कोई समस्या होनें पर सीधे अधिकारियों से सम्पर्क कर सकेगा|
अब उर्वरक, कृषि रक्षा रसायन एवं बीज के थोक एवं फुटकर विक्रेताओ के बिकी केन्द्रो पर सामने की ओर जनपद के जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी एवं उप कृषि निदेशक के मोबाइल नम्बर उनके पदनाम के साथ पेन्ट से लिखा जायेगा| जिससे कृषक किसी प्रकार की परेशानी होने पर सीधे अधिकारियों को अपनी समस्या बता कर निराकरण करा सके। इसके साथ ही यह भी आदेश जारी किये गये कि तहसील पर भी इन अधिकारियों के पदनाम व मोबाइल नम्बर लिखे जाये।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी व कीट नाशी निरीक्षक डॉ० राकेश कुमार सिंह नें बताया की सभी कृषि रसायन व बीज बिक्री करनें वाले दुकानदारों को आदेश दिया गया है कि वह अधिकारियों के मोबाइल नम्बर पेंट से अपनी दुकान पर लिखायें|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]