कृषि कानूनों की प्रतियां जला भाकियू नें मनाई होली

0
208

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) होली पर्व पर भाकियू ने विरोध प्रदर्शन करते हुए तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई।  उन्होंने कृषि कानूनों को लागू करने का विरोध किया गया।  भाकियू ने सरकार से किसान हित में कृषि कानून वापस लेने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष प्रभाकान्त मिश्रा के नेतृत्व में भाकियू नेता व पदाधिकारी खिमसेपुर गाँव में एकत्रित हुए| जहाँ उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर थोपे गए तीनों कृषि कानूनों को रद करवाने को लेकर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तीनों नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाते हुए होली मनाई। भाकियू नेताओं नें कहा कि चार महीने से किसान धरना प्रदर्शन करते हुए दिल्ली में बैठे हैं। लेकिन सरकार मौन धारण किया हुए है। किसानों में सरकार के प्रति भारी रोष है। इसी रोष के चलते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर प्रतियां जलाई गई है ताकि इस केंद्र सरकार के कानों तक आवाज पहुंचे।
इस दौरान रमाकान्त मिश्रा, राहुल मिश्रा, जगपाल शाक्य, जवाहर लाल शाक्य, ग्रीश चन्द्र, राधेश्याम श्रीवास्तव, सुरेन्द्र पाल आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]