कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में पथराव, शिक्षक घायल

0
156

FARRUKHABAD : सब्जी के छिलेक व कूड़ा इत्यादि पड़ोसी के घर के निकट डालने को लेकर हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई पथराव में एक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। GHAYAL

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्यामनगर भोपतपट्टी निवासी जितेन्द्र कटियार पुत्र रामबाबू कटियार व उनके पड़ोसी गौरव मिश्रा पुत्र कमलेश मिश्रा के बीच विवाद हो गया। जितेन्द्र कटियार द्वारा गौरव मिश्रा के घर के पास कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। गौरव के पिता कमलेश मिश्र रामानंद इंटर कालेज से शिक्षक के पद से सेवानिवृत हुए थे. गौरव के परिजनों व जितेन्द्र कटियार के परिजनों के बीच जमकर गाली गलौज व मारपीट हुई। जिसमें शिक्षक जितेन्द्र कटियार पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो पक्षों को कोतवाली ले आयी। घायल जितेन्द्र कटियार का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। घटना के सम्बंध में पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है। घायल जितेन्द्र कटियार प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाने का काम करता है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]