कुशवाहा पर दर्ज होंगे तीन मुकदमे

0
141

babusingh kushwahaलखनऊ : आय से अधिक सम्पत्ति और भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करने की राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद सतर्कता विभाग कार्रवाई में जुट गया है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सतर्कता विभाग कुशवाहा के खिलाफ बांदा में दो और झांसी में एक मुकदमा दर्ज कराने जा रहा है। आवश्यक औपचारिकता पूरी होते ही एक दो दिन में यह मुकदमा दर्ज होगा।

[adrotate banner="3"]

उल्लेखनीय है कि सतर्कता विभाग ने खुली जांच पूरी कर 18 अप्रैल को राज्य सरकार को कुशवाहा के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करने के लिए प्रस्ताव भेजा था। गत दिनों सरकार ने इसकी अनुमति दे दी। सतर्कता विभाग ने झांसी सेक्टर को यह मामला सौंपा। झांसी सेक्टर ने सभी आरोपों का परीक्षण किया तो यह पाया गया कि इसमें तीन मुकदमे दर्ज होंगे। कुशवाहा के खिलाफ पद का दुरुपयोग, अनअनुपातिक सम्पत्ति तथा खनन में निर्धारित प्रक्रिया का उल्लंघन करने के मामले में दो मुकदमे बांदा में दर्ज किये जायेंगे। बाबू सिंह कुशवाहा ने झांसी में स्नातक की शैक्षिक योग्यता हासिल की। सतर्कता की खुली जांच में यह डिग्री फर्जी और गलत नाम से पायी गयी है। रामचरन नाम के बदले जाने और कई तरह के छल किये जाने का मुकदमा झांसी में पंजीकृत होगा।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]