कुदरत का करिश्मा,महिला ने दिया तीन संतानों को जन्म

0
321

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) प्रसब पीड़ा के बाद एक निजी अस्पताल मे प्रसूता को भर्ती किया गया| जहाँ चिकित्सक ने आपरेशन से तीन बच्चों का जन्म कराया| प्रसूता व उसके सभी बच्चे स्वास्थ्य हैं|

नवाबगंज निवासी रितेश कुमार की पत्नी वंदना को प्रसव पीड़ा होने पर शहर के मसेनी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जनरल सर्जन डॉ. अमरनाथ ने गर्भवती महिला का आपरेशन कर प्रसव कराया। बड़े ऑपरेशन के बाद महिला ने एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। जिसमें से एक बेटी और दो बेटे है। रितेश ने बताया कि एक साथ तीन बच्चे होने से परिवार में खुशी का माहौल है। वही रिश्तेदारों का भी तांता लगा हुआ है। सर्जन डॉ. अमरनाथ ने बताया कि जब गर्भवती का अल्ट्रासाउंड कराया तब तीन बच्चों के गर्भ में होने की जानकारी मिली। बेहद संवेदनशीलता के साथ आपरेशन महिला का प्रसव कराया गया। जच्चा और बच्चा दोनों की हालत ठीक है। इस प्रकार के केस कई वर्षों में ही यदा कदा आते है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]