कुठिला झील में होगा 9 हजार पौधों का रोपण

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) जनपद के लिये एक बेहतरीन पर्यटन साबित हो सकने वाली कुठिला झील अपने भीतर कुंडा झेल रही है| लाखो का वजट आने के बाद भी उसे खूबसूरती नही मिल सकी है| पहले लाखों के वजट से सुन्दरीकरण की योजना थी| जो हवाहवाई साबित हो गयी| अब झील में नौ हजार पेंड लगाने जाने की तैयारी है| जिसका शुभारम्भ एसडीएम ने पौधारोपण के साथ कर दिया| यह योजना कितनी कारगर साबित होगी यह देखने वाली बात है|
एसडीएम अमृतपुर रमेश यादव ने शुक्रवार को कुठिला झील पंहुचकर वृक्षारोपण किया| उन्होंने बताया की झील के किनारे-किनारे लगभग 9 हजार वृक्षा लगाये जायेंगे| जिससे झील हरीभरी होगी| दोपहर लगभग 12 बजे पंहुचे एसडीएम रमेश यादव ने ग्राम प्रधान नगला हुसा प्रबल प्रताप सिंह, कानून-गो रामनरेश, लेखपाल रोहित गुप्ता आदि ने भी वृक्षारोपण किया|