कुठला झील का सुन्दरीकरण हो रहा चोरी!

0
186

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) कुठिला झील में लगायीं जा रही सोलर लाइटे आये दिन चोरी हो रहीं हैं | इसके साथ ही अन्य सुन्दरता बढानें वाली कई चीजे तोड़कर उन्हें चोरी किया गया| जिससे कुठिला झील की सुन्दरता भी चोरी होनें लगी है!
तहसील अमृतपुर के निकट नगला हुसा में बनी कुठिला झील काफी पुरानी है| जिसमे काफी विदेश पक्षी आते है| जिसमे साइबेरियन पक्षी आकर निवास करते हैं| विगत महीनों में जिला पंचायत से कुठिला झील का सुन्दरीकरण कराया गया था| लेकिन चोरों ने
सुन्दरीकरण को ग्रहण लगाना शुरू कर दिया है| झील के पास बने मन्दिर में रह रहे बाबा महेश दास नें बताया कि कुठला झील पर लगाई गई सोलर लाइट लगातार चोरी की जा रही है। वर्तमान समय में कीमती दो लाइटों को चोरी कर लिया गया और तीसरी लाइट खोलने का प्रयास किया गया। किनारो पर जो बैठनें के लिए व्यवस्था की गयी थी उन्हें तोड़कर उनके अंदर से लोहे के बोल्ट व सरिया निकाली गई। यह काम रात्रि में यहां मछली का शिकार करने वाले लोगों का हो सकता है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]