कुख्यात गैंगस्टर संतोष झा की कोर्ट में पेशी के दौरानगोली मारकर हत्या

0
143

पटना:सीतामढ़ी सिविल कोर्ट में पेशी के दौरान अपराधियों ने कुख्यात गैंगस्टर संतोष झा की गोली मारकर हत्या कर दी। उसे कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था जहां अपराधियों ने उसे कोर्ट परिसर में गोली मार दी और फरार हो गए। इस हमले में संतोष कुमार नामक सिविल कोर्टकर्मी भी जख्मी हो गया।
घटना को तीन बदमाशों ने उस वक्त अंजाम दिया जब सीजेएम कोर्ट में पेशी के बाद संतोष बाहर निकला था। बताया गया है कि बदमाशों ने बीस राउंड गोली चलाई। इस दौरान दो बदमाश भागने में सफल रहे। जबकि, एक बदमाश आर्म्स के साथ पकड़ा गया है।जानकारी के मुताबिक संतोष झा को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कक्ष के सामने अपराधियों ने दो गोली मारी। पहली गोली उसके सिर में लगी तो वहीं दूसरी गोली उसके सीने में लगी है। उसकी गोली लगते ही मौत हो गई थी, लेकिन पुलिस उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कोर्ट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
कुछ दिनों पहले संतोष झा के गैंग के शूटर अभिषेक झा की भी अपराधियों ने एेसे ही मोतिहारी अनुमंडल न्यायालय में गोली लग गई थी जिससे उसकी मौत हो गई थी। अभिषेक झा रंगदारी वसूलने के आरोप में जेल में सजा काट रहा था।
संतोष झा ने कई संगीन वारदातों को दिया था अंजाम
संतोष झा जेल में बंद था और उसके ऊपर कई संगीन वारदातों को अंजाम देने का आरोप था। संतोष झा जेल में बंद था लेकिन वह जेल के अंदर से ही अपना गैंग चलाता था। दरभंगा में हुए दो इंजीनियरों की हत्या में इसी के गैंग का हाथ था और इस मामले में कई लोगों को सजा सुनाई गई थी। संतोष झा वही अपराधी था, जिसे पिछले साल पुलिस ने कोलकाता के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया था। बिहार में लगभग तीन दर्जन से ज्यादा मामलों का आरोपी संतोष झा अभी जेल में बंद था।
शिवहर जिले के रहने वाला संतोष झा 10 साल से अपराध की दुनिया में सक्रिय था। वो पहले नक्सली था बाद में धीरे-धीरे उसने अपने गिरोह का विस्तार किया और गैंगस्टर बन गया था।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]