कुंडा कांड में शहीद सीओ की पत्नी परवीन बनीं ओएसडी

0
185

6लखनऊ : प्रतापगढ़ जिले के बलीपुर में मारे गये कुंडा के सीओ जियाउल हक की पत्नी परवीन आजाद ने पुलिस महानिदेशक कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

[adrotate banner="3"]

मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि परवीन ने पुलिस महानिदेशक कार्यालय में सोमवार की शाम को आकर अपनी नियुक्ति स्वीकार कर ली। परवीन फिलहाल डीजीपी मुख्यालय से सम्बद्ध हैं और आगे उनकी तैनाती के आदेश जारी किये जायेंगे। उल्लेखनीय है कि सीओ कुंडा जियाउल हक की हत्या के बाद मातमपुर्सी करने गये मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने परवीन को नौकरी देने की घोषणा की थी। शासन ने परवीन को ओएसडी और जियाउल के भाई सोहराब को आरक्षी वेलफेयर के पद पर तैनाती दी। इस दौरान परवीन ने कहा कि उन्हें डीएसपी के अलावा कोई और पद स्वीकार नहीं है। बाद में यह पता चलने पर कि डीएसपी के पद पर सीधी नियुक्ति लोकसेवा आयोग से हो सकती है, परवीन ओएसडी पद पर कार्य करने को तैयार हो गयीं और डीजीपी कार्यालय पहुंच कर कार्यभार ग्रहण कर लिया।

[adrotate banner="2"]