किसी भी समय गंगा में समा सकता विद्यालय

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद: (राजेपुर) गंगा का पानी यदि बढ़ा तो किसी भी समय लाखों की लागत से बना सरकारी विद्यालय पानी में समा सकता है| लेकिन जिला प्रशासन को इसकी भनक तक नही| अफसर अनजान बन रहे है|
विकास खंड राजेपुर के का गाँव तीस राम की मढैया दशकों से गंगा के कोप को झेलता चला आ रहा है| सरकार के पास गंगा में आने वाली बाढ़ से बचाने के लिए बजट भी जारी होता है| इसके बाद वह विकास केबल कागजों में ही रह जाता है|
फ़िलहाल गंगा किसी तरह प्राथमिक विद्यालय को अपनी जद में लेने को आतुर दिख रही है यह फोटो खुद बता रही है| यदि जल्दी कोई कार्यवाही ना हुई तो विद्यालय गंगा की गोद में समा सकता है|
उपजिलाधिकारी अमृतपुर बृजेंद्र कुमार ने बताया तत्काल जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी| विद्यालय यदि खतरें में है तो उसको बचाने का पूरा प्रयास किया जायेगा|