किसिंग बाबा: कष्‍ट दूर करने के नाम पर गले लगाता किस करता

0
112

kissing-babaकडप्पा: महिलाओं की समस्‍याओं और कष्‍टों को दूर करने के लिए गले लगने और किस करने का झांसा देने वाले स्‍वयंभू बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ‘किसिंग बाबा’ नाम से चर्चित यह बाबा काफी समय से सक्रिय था और महिला भक्‍तों को झांसे में लेकर उनके कष्ट दूर करने का दावा करता था। मामला आंध्र प्रदेश के कडप्पा का है।

[adrotate banner="3"]

पुलिस के अनुसार, बाबा महिला भक्‍तों को गले लगाकर और चूम कर उनकी पीड़ा और आर्थिक परेशानियों को दूर करने का दावा करता था। इस काम के लिए उसने दो महीने पहले अयप्पा मंदिर के पीछे का कमरा लिया था। बाबा के खिलाफ शिकायत मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

न्‍यायिक हिरासत में बाबा

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कमलापुरम कोर्ट में पेश किया जहां से उसे दो हफ्तों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कोर्ट ने बाबा की मानसिक अवस्था की जांच कराने का भी आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सुब्बा रेड्डी नाम के भक्त को भी गिरफ्तार किया है जो जिले में बाबा के चमत्कारों का प्रचार करता था।

टीवी 9 की खबर में चौंकानी वाली वीडियो फुटेज देखकर हरकत में आई पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार किया। वह महिला भक्‍तों को गले लगाता, उन्‍हें चूमता और उनके साथ दुर्व्‍यवहार करता, जबकि पुरुष भक्‍तों को एक नींबू देता था।

[adrotate banner="2"]