किसान यूनियन व व्यापारियों ने सलमान व लुईस का पुतला फूंका

0
82

कायमगंज (फर्रुखाबाद): केन्द्र सरकार के कानून मंत्री सलमान खुर्शीद व उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद द्वारा चलाये जा रहे जाकिर हुसैन ट्रस्ट में 71 लाख रुपये का घोटाला करने का खुलासा होने के बाद कायमगंज के व्यापारियों व किसान यूनियन नेताओं ने गल्ला मण्डी चौराहे पर मुर्दाबाद की नारेबाजी कर सलमान व लुईस का पुतला फूंक दिया।

[adrotate banner="3"]

जनपद के सांसद व केन्द्र सरकार में कानून मंत्री सलमान खुर्शीद व उनकी पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद द्वारा विकलांगों के नाम पर घोटाला किये जाने की खबरें आते ही उनके पैतृक गांव व नगर कायमगंज में व्यापारियों में रोष दिखा। व्यापारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार में कांग्रेस सबसे आगे है। यह सबसे शर्मनाक बात है कि देश के कानून मंत्री द्वारा संचालित जाकिर हुसैन ट्रस्ट में इतना बड़ा घोटाला गरीबों के नाम पर किया गया। आक्रोषित किसान यूनियन टिकैत गुट के नेताओं व बूरा बतासा कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गल्ला मण्डी चौराहा कायमगंज में बैठक कर सलमान खुर्शीद व लुईस खुर्शीद के विरुद्व जमकर भड़ास निकाली। इसके बाद लुईस खुर्शीद मुर्दाबाद, सलमान खुर्शीद मुर्दाबाद के नारे लगाये गये। आक्रोषित लोगों ने लुईस खुर्शीद व सलमान खुर्शीद का चौराहे पर पुतला फूंक दिया।

इस दौरान भाकियू के मुन्ना लाल सक्सेना नगर अध्यक्ष, उमेश बाथम, नेकसे, रामबहादुर, प्रदीप सक्सेना, सचिन, संतोष कुमार व बूरा बतासा कमेटी के प्रदीप सक्सेना, आदेश सक्सेना, राम जी आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]