किसान महापंचायत में सपा सरकार पर लगे वादाखिलाफी के आरोप

0
116

फर्रुखाबाद: किसान महापंचायत में सपा सरकार पर किसानों के मुद्दों की अनदेखी करने और वादों से पीछे हटने के आरोप लगे। किसान नेताओं ने लाठियां उठाकर सरकार ने किसान विरोधी नीतियां बंद करने की अपील की गयी। स्वर्गीय महेन्द्र सिंह टिकैत के पुत्र और भारतीय किसान यूनियान ने राष्टीय सचिव गौरव टिकैत ने कहा कि हमें फ्री बिजली नहीं चाहिए, सरकार तो केवन पर्याप्त समय पर बिजली देने की व्यवस्था करे। महापंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत नहीं आये, स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत ने किसानों को सम्बोधित किया।
Kisan Panchayat Farrukhabad

[adrotate banner="3"]

क्रिश्चियन इंटर कालेज के मैदान पर किसान महापंचायत मेें आलू और गन्ना किसानों के मुद्दे खूब उठे। किसान नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सरकार पर अपने घोषणपत्र में किये गये वादे पूरे न करने का आरोप लगाया गया। भाकियू कि राष्टीय सचिव और स्वगींय टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत ने कहा कि सरकार ने गन्ना के लिए ने 350 रुपये का मूल्य देने का वादा किया था पर अब 320 रुपये ही देने की बात कर रही है। किसान को गन्ना का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। श्री टिकैत ने कहा कि फर्रुखाबाद तो वीर भूमि हैं। यहां हमारे कार्यकर्ताओं ने लाठियां लेकर आम आदमी पार्टी के नेता अरविन्द्र केजरीवाल की सुरक्षा की थी।जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य ने सभी का स्वागत किया।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]