किसान को गोली मारकर लुटने में आठ पर रिपोर्ट दर्ज ,पांच हिरासत में

0
98

GOLIफर्रुखाबाद : किसान को गोली मार कर उसके पास रखी नकदी लूट ली गयी थी | पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में आठ लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और पांच लोगो को हिरासत में ले लिया है |

[adrotate banner="3"]

बीती रात थाना मऊदरवाजा के ग्राम अदुइली निवासी अनिल सिंह पुत्र बलराम सिंह हथियापुर से लगान के रुपये लेकर अपने घर जा रहा था | अनिल जैसे ही अपने गांव के निकट पंहुचा तो कुछ बदमाशो ने उसके ऊपर कई राउंड फायर कर दिये | फायर लगने से वह वही गिर गया और हमलावरो ने उसके पास रखी लगभग पंद्रह हजार रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गये थे | बाद में एएसपी व सीओ ने लोहिया अस्पताल पंहुच कर पूछताछ की थी |

अनिल के भाई देवेन्द्र सिंह ने सोवरन, पप्पू, सुखिया, कन्हैया, सुभाष, राजकुमार, रामसिंह, पुजारी व उनके 4, 5 साथियो के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने राम सिंह, पुजारी, गौतम, खानपुर मडैया निवासी विनोद एवं औरेया निवासी रजनेश को वाइको सहित हिरासत में ले लिया जिनसे जाँच पड़ताल की जा रही है |

[adrotate banner="2"]