किसान की लाठी-डंडो से पीट-पीट कर हत्या

0
124

ahvran copyफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम अमलियाहार निवासी 40 वर्षीय किसान अहवरन सिंह उर्फ़ (बाबा) पुत्र राजकुमार वर्मा की बीती रात लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

[adrotate banner="3"]

मृतक के भाई बलिस्टर सिंह ने थाने में दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में कहा है की अहिवरन की तीन बीघा जमीन सात माह पूरव् गाँव के ही रामकैलाश,रामनाथ पुत्र रूपलाल ने शर्तिया बैनामा करा लिया था| जिसके बदले में अहवरन को एक लाख 60 हजार रुपये दिये गये थे| बीती रात अहवरन अपना खेत वापस लेने के लिये राम नाथ व रामकैलाश के घर गया तो दोनों आरोपियों के साथ अरबिंद व नरोत्तम पुत्र रामनाथ, रामनाथ, नरेन्द्र पुत्र राम कैलाश, व खुद राम कैलाश ने एक राय होकर अहबरन पर जान लेवा हमला कर दिया| जमकर लाठी-डंडो से मारपीट की गयी| जिससे अहबरन की मौत हो गयी| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा| मृतक की पत्नी की बीते 10 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है| उसका एकलौता पुत्र राजाबाबू दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है|थानाध्यक्ष यतेन्द्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|
सिर में लाठी लगने से हुई थी बाबा की मौत
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया| बाबा के शव का पोस्टमार्टम डॉ० अजय कुमार ने किया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हमलावरो के द्वारा बाबा के सर पर लाठी आदि से प्रहार करने से लगी गम्भीर चोट से मौत होने की पुष्ठी हुई है| इसके आलावा उसकी नाक पर भी एक खरोच का निशान मिला है|

[adrotate banner="2"]