बीजेपी का धरना, किसानो ने खराब फसल की जलायी होली

0
100

bjp-dhrnaaफर्रुखाबाद:(अमृतपुर) भारतीय जनता पार्टी के नेताओ ने एसडीएम के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया| दो घंटे तक चले धरना प्रदर्शन में एस डीएम मुर्दाबाद के नारे लगाये गये| बाद में पंहुचे मुख्य विकास अधिकारी ने भाजपा नेताओ से ज्ञापन लेकर धरना खत्म कराया| आक्रोशित किसानो ने तहसील में ही कुछ खराब फसल में आग लगा कर प्रदर्शन भी किया|

[adrotate banner="3"]

तहसील अमृतपुर में सांसद मुकेश राजपूत के नेतृत्व में सैकड़ो किसान व कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये| भाजपा नेताओ ने एसडीएम के खिलाफ भडास निकाली| कार्यकर्ताओ का आरोप था की लेखपालो ने एसडीएम से अपनी मर्जी के अनुसार फजी किसान की फसलो का आंकलन कर दिया है| जिससे किसानो हकदार किसानो को मुआवजा नही मिल पा रहा है| भाजपा नेताओ ने ज्ञापन एसडीएम को देने से मना कर दिया| इसके साथ ही धरने में आये किसानो ने धान की फसल को आग के हबाले कर दिया| सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गयी|

जिसके बाद धरना स्थल पंहुचे मुख्य विकास अधिकारी श्रीनारायण शुक्ला ने भाजपा नेताओ के सामने सार्वजनिक रूप से घोषणा की और कहा की जिलाधिकारी ने सभी किसानो की फसलो के नुकसान का पुन:आंकलन करने के दे दिये है| लेखपाल रिपोर्ट बनाकर सीधे डीएम को ही देगे|
भाजापा जिला महामंत्री विमल कटियार ने बताया की यदि एसडीएम नही सुधरे तो कुछ दिनों बाद उसको हटाने के लिये धरना दिया जायेगा| इस दौरान भास्कर दत्त द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष अनिल अवस्थी, स्वदेश त्रिवेदी, डॉ० यादराम राजपूत, संतोष यादव, रमेश राजपूत, प्रेम पाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]