किसानों को मिलेगा नुकसान का पूरा मुआवजा : राजनाथ

0
105

rajnath-singh1_01_09_2014लखनऊ:गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के किसानों को भरोसा दिलाया है कि उनको फसल के नुकसान का पूरा मुआवजा मिलेगा। गृह मंत्री मुजफ्फरनगर जाते समय आज कुछ समय के लिए मेरठ के परतापुर में रुके थे।

[adrotate banner="3"]

राजनाथ सिंह ने वहां पर मौजूद लोगों से कहा कि फसलों की तबाही पर उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद आहत हैं। उन्होंने कहा कि हम किसानों को उनके नुकसान का पूरा मुआवजा देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरी चिंता जताते हुए मंत्रियो को सभी राज्यो का दौरा करने के निर्देश दिए हैं। राजनाथ ने कहा कि मैं खुद महाराष्ट्र का दौरा करके लौटा हूं और आज मुजफ्फरनगर के खतौली जा रहा हूं।

उन्होंने दावा किया कि एनडीए सरकार आने से महंगाई कम हुई है। पहले महंगाई दर 10 से 11 प्रतिशत थी आज 2 से 3.5 प्रतिशत पर पहुंच गई है। विदेशों में हमारी साख बढ़ी है। सारे परिणाम आने में समय लगेगा।

[adrotate banner="2"]