किसानों की खेती पर डाका डाल रही सरकार

0
122

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) कांग्रेस की पदयात्रा बुधवार को भी जारी रही| विधान सभा अमृतपुर के राजेपुर में यात्रा निकाल के कांग्रेसियों नें सरकार को कोसा|
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में राजेपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत अलीगढ़, कड़क्का,  विचपुरिया, राजेपुर, तुसौर, कूइया, गांधी व दहलिया आदि में पदयात्रा निकाली| जिलाध्यक्ष नें कहा कि आज किसान दर दर की ठोकर खा रहा है किसान की आवाज को केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश की सरकार नहीं सुन रही है किसान जो दिन रात खेती करता है और अपना सर्वस्व खेती पर निछावर करता है आज उसकी खेती पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार डाका डाल कर लूट रही है|
पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा सरकार काले कानून को वापस ले| किसान आंदोलन के साथ कांग्रेस खड़ी है|  किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद अग्निहोत्री, कृष्ण गोपाल मिश्रा, अभय यादव, अनीस सिंह, जितेंद्र सिंह, सुखपाल कुशवाह, संजू अग्निहोत्री, मोनू कठेरिया आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]