किसकी होगी जीत किसकी होगी हार,सभी कर रहे दावे हजार

0
268

फर्रुखाबाद(जेएन आई ब्यूरो) नगर निकाय चुनाव में चेयरमैन तथा सदस्य पद के सभी प्रत्याशी अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं लेकिन सबसे ज्यादा जोश चेयरमैन पद के प्रत्याशियों में है। यहां भाजपा, बसपा तथा सपा प्रत्याशी के बीच त्रिकोणीय संघर्ष रहा है। हाथी ने संघर्ष करते हुए सभी को टक्कर दी जिसमें भाजपा प्रत्याशी,सपा प्रत्याशी,निर्दलीय प्रत्याशी का भी बोल-बाला रहा सूत्रों के मुताबिक हाथी ने सभी के वोटों मे सेंधमारी की।

[adrotate banner="3"]

भाजपा के तमाम दिग्गज नेताओ ने प्रत्याशी के समर्थन में डोर टू डोर वोट मांग कर भाजपा प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करने के पूरी कोशिश की है। वही बसपा,सपा प्रत्याशी के समर्थकों व उनके पूरे परिवार ने दिन रात एक कर के मतदाताओं को प्रभावित करते हुए उनकी काफी सहानुभूति भी बटोरी।वोट की खातिर सभी प्रत्याशियों ने दिन रात एक करके सभी दिग्गजों के समीकरण बिगाड़ दिये। सभी प्रत्याशियों ने जात पात का भी खेल खेला। इसके अलावा सभी एक दूसरे के वोट बैंक में सेंधमारी करते हुए भी नजर आए। अब सभी को चुनाव परिणाम आने का इंतजार है सभी की धड़कनें​ तेज है। अपने अपने गणित भी लगाए गये। वही सभासद प्रत्याशियों के एजेंटो ने खातिरदारी तथा बूथ के अंदर ले जाकर वोट डालने मे कोई कशर नही छोडी कुछ प्रत्याशी तो हार के बाद भी बडी जीत का दावा करते नजर आऐ।

[adrotate banner="2"]