किशोर के अपहरण के प्रयास के बाद पुलिस की कांबिंग, एसपी ने लगायी फटकार

0
192

grameen sp jogendra kumar singhशमसाबाद (फर्रुखाबाद): थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम उलियापुर में आये दिन बदमाशों द्वारा अपराधिक घटनायें किये जाने से ग्रामीणों की नींद हराम हो गयी है। गुरुवार को किशोर को अपहरण के प्रयास के बाद मारपीट कर बेहोश कर गन्ने के खेत में फेंक दिया। जिसके बाद शमसाबाद, नबावगंज व कायमगंज पुलिस ने क्षेत्र में कांबिंग की। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने पुलिस की जमकर फटकार लगायी व सुधर जाने की चेतावनी दी।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

उलियापुर निवासी बालिस्टर सिंह यादव के 20 वर्षीय पुत्र अनमोल गुरुवार को सुबह तड़के खेतों की तरफ शौच के लिए गया था। तभी कुछ अज्ञात बदमाश गन्ने के खेत से निकले और उसे गन्ने की फसल में अंदर खींचने लगे। जब उसने विरोध किया तो अनमोल को मारपीट कर घायल कर दिया व गन्ने के खेत में बांध कर डाल दिया। तभी कुछ ग्रामीण गांव की तरफ से शौच इत्यादि को निकले तो अनमोल की चप्पलें इत्यादि पड़ी देखीं तो आगे बड़े तो गन्ने के खेत में अनमोल बंधा पड़ा बेहोश मिल गया। जिसके बाद गांव में सूचना दी गयी। सूचना पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने क्षेत्र के गन्ने के खेतों इत्यादि में बदमाशों की खोजवीन की। लेकिन बदमाशों का कहीं अता पता नहीं चला।

सूचना शमसाबाद थाना पुलिस को दी गयी तो मौके पर पहुंची शमसाबाद, नबावगंज थाना पुलिस के अलावा कायमगंज पुलिस ने क्षेत्र में कांबिंग कर बदमाशों की खोजवीन की। लेकिन किसी बदमाश को नहीं खोजा जा सका। सूचना पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र सिंह को दी गयी। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना पुलिस की जमकर फटकार लगायी। उन्होंने कहा कि अपराधिक घटनायें आये दिन बढ़ती जा रही हैं। उनको सुधर जाने का अभी मौका दिया जा रहा है। अपराधिक घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगायें।

[adrotate banner="2"]