किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

CRIME CRIME-Dowry-Rape CRIME-प्रेम त्रिकोण FARRUKHABAD NEWS Politics

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया निहालचन्द्र निवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर कई राजनीतिक लोग भी कोतवाली पहुंचे।

पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि वह पुत्री को सुबह तकरीबन 10 बजे चौक पर स्कूल जाने के लिए छोड़कर घर चला गया था। दोपहर लगभग 01 :45 बजे दो महिलायें उसकी पुत्री को लेकर घर पहुंचीं तो पुत्री ने अपनी मां को सारी घटना बतायी। पीड़ित के पिता ने फोन कर पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत को भी बुला लिया। उर्मिला ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सीओ सिटी आलोक कुमार और कोतवाल डीके सिंह मौके पर पहुंचे और दोनो महिलाओं को कोतवाली ले आये। जिसके आधार पर पुलिस ने कटरा बू अली निवासी आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी मां और बहन भी हिरासत में हैं। जानकारी होने पर बीजेपी से सदर प्रत्याशी मेजर सुनील दत्त द्विवेदी भी कोतवाली पहुंचे। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि अभी पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कारवाही की जाएगी| अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि रेप की घटना नहीं हुई है, छेड़छाड़ का मामला है। जांच की जा रही है।