फर्रूखाबाद:(कंपिल) जानवरों को चराने गई किशोरी को ताक लगाए बैठे गांव के ही दो आरोपियों ने गन्ने के खेत में खींच लिया और दुष्कर्म किया। शाम होने तक जब किशोरी अपने घर नही पहुँची तो परिजनों ने खोज बीन शुरू कर दी।पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| पुलिस अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अपने जानवर चराने गयी थी। गन्ने के खेतों की तरफ पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के ही मैन मिंया पुत्र नवीहसन, शाहरुख पुत्र कमरुद्दीन ने खेत मे खींच लिया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।जब शाम होने आई तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की सुबह प्रधान ने किशोरी को परिजनों के हवाले कराया।
यह घटना दिनांक 14 नवंबर की है मामले को दबाने का काफी प्रयास किया गया और सुलह समझौते में पीड़िता के पिता के ऊपर दबाव बनाते रहे।शनिवार को पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मैनमियां, शाहरुख के खिलाफ धारा 363, 366 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक जेएल सोनकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकद्दमा दर्ज किया गया।अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
किशोरी से दुष्कर्म में दो पर मुकदमा दर्ज
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


