किशोरी से दुष्कर्म करने वाला इनामी युवक गिरफ्तार

0
118

फर्रुखाबाद: आखिरकार पुलिस ने किसी भी तरह किशोरी से दुष्कर्म करने वाले ढाई हजार के इनामी युवक गोबिन्दा को गिरफ्तार कर खाकी की फजीहत बचा ली|

[adrotate banner="3"]

गोबिन्दा को गिरफ्तार करवाने के लिए आला अधिकारियों ने प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया था| उसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी टीम के अलावा अन्य पुलिस कर्मियों को भी लगाया गया था जिन्हें इस बात की हिदायत दी गयी थी कि हर हालत में गोबिन्दा चाहिए और एसओजी ने पूरी ताकत लगाकर गोबिन्दा को खोज निकाला|

थाना मऊदरवाजा पुलिस के मुताबिक़ एसओ अतर सिंह व बजरिया चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार पाण्डेय ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से बीती रात १०:३० बजे गोबिन्दा को जसमई तिराहे से गिरफ्तार किया| इसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने बीते दिन ही ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित किया था|

गोबिन्दा की गिरफ्तारी से पुलिस की फजीहत होने से बच गयी| पुलसी उसकी भाभी रूबी पत्नी अनिल को गिरफ्तार कर चुकी है जो जेल में हैं| अब मुकद्दमे में मात्र चार्जशीट लगनी है|

मालूम हो कि मोहल्ला तलैया साहबजाद गान माली वाली गली में रहने वाली ११ वर्षीय किशोरी के साथ बीते दिन उस समय गोबिन्दा ने दुष्कर्म किया जब वह दुकान से सामान खरीदकर घर जा रही थी| तभी सिलाई का कार्य करने वाले गोबिन्दा कोरी ने किशोरी को अकेला जाते देख उसे धोखे से अपने घर में बुला लिया था| गोबिन्दा के पकडे जाने पर उसको भाभी ने छुडवा दिया था|

[adrotate banner="2"]