किशोरी के अपहरण में भाई बहन सहित चार फंसे

0
103

aphranफर्रुखाबाद : मंदिर गयी किशोरी का अपहरण कर लेने के आरोप में भाई ने चार लोग के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है| पुलिस ने इस सम्बन्ध में जांच पड़ताल शुरु कर दी |

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली के मोहल्ला लिंजीगंज निवासी पंकज पुत्र रतीराम ने दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में कहा है की मेरी बहन नीलम अपनी भाभी नीलम पत्नी विनय तीन अप्रैल को सुबह तकरीवन नौ बजे गमा देवी मंदिर नवरात्रि की पूजा करने गयी थी, तभी रास्ते में मोहल्ले के ही सचिन व दीपक पुत्र ब्रह्मानन्द तथा सचिन की बहन रजनी ने गाड़ी में डाल कर हत्या की नियत से अपहरण कर लिया |

पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच कादरी गेट चौकी प्रभारी इनाम सिंह को दी है |

[adrotate banner="2"]