किशोरी अगवा करनें में भाई-बहन समेत तीन पर एफआईआर

0
140

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) 6 दिन पूर्व अगवा की गयी किशोरी के मामले में मऊदरवाजा थाना पुलिस नें सोमवार रात भाई-बहन समेत तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करअगवा युवती तलाश शुरू कर दी है|
अगवा किशोरी की माँ नें थाने में तहरीर दी कि क्षेत्र के मोहल्ला तकिया नसरथ निवासी गोविन्द की पत्नी सुमन का भाई मालिक जो की जनपद इटावा थाना भरथना के गाँव कुरखा निवासी है| 28 दिसंबर को यहाँ आया था और उनकी 16 वर्षीय पुत्री को उस समय बहला-फुसला कर ले गया| जब वह अपनी छोटी बहन के साथ बाजार गयी थी| छोटी पुत्री नें घर लौटने पर जानकारी दी| तब वह सुमन के पास गयी तो सुमन ने उन्हें भरोसा दिया की दो दिन में तुम्हारी बेटी को बुला लेंगे लेकिन अब तक उनकी बेटी का कोई पता नही चला| पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर विवेचना दारोगा चन्द्रिका प्रसाद को सौंपी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]