किराये पर रखने से मना करने पर दबंगों ने दिन दहाड़े की फायरिंग

0
94

फर्रुखाबाद: शहर क्षेत्र का किराना बाजार इस समय अपराधियों की शरण स्थली बन गया है। आये दिन फायरिंग व मारपीट की घटनायें सामने आ रहीं हैं। बीते दिनों सुरेश राठौर के साथ दुकान खाली कराने को लेकर मारपीट व पथराव हो चुका है। मंगलवार को कुछ दबंगों ने मकान मालिक को किराये पर रखने से मना करने पर पहले तो मारपीट कर दी बाद में दिन दहाड़े कई राउंड फायरिंग भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक किराना बजार निवासी इसरत ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी जिसमें कहा गया कि शाम तकरीबन 3 बजे नाला मछरट्टा निवासी दबंग युवक कुंदन अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उसके मकान को किराये पर लेने के लिए आया था। जिस पर इसरत राजी नहीं हुआ। कुंदन ने मकान मालिक द्वारा मना किया जाना अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया और पहले मकान मालिक के साथ मारपीट की और बाद में दिन दहाड़े फायरिंग करते हुए फरार हो गये। इसरत की तहरीर पर शहर कोतवाली में धारा 323, 504, 352 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली।

इस सम्बंध में शहर कोतवाली के कार्यवाहक कोतवाल विग्गन सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जायेगी।

[adrotate banner="2"]