कासगंज व एटा की सीमा सील करने के कड़े निर्देश

0
133

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्र ने जनपद की सीमाओं पर तैनात पुलिस कर्मियों को शतर्क रहने के कड़े दिशा निर्देश जारी किये|उन्होंने कासगंज व एटा की सीमा सील करने के कड़े निर्देश जारी किये|
शुक्रवार को डीएम-एसपी नें भरगैन कासगंज सीमा, रुदायन एटा सीमा एवं ब्राहिमपुर जहांगीर अलीगंज सीमा पर लगे बैरियर का निरीक्षण कर लिया लॉक डाउन का जायजा। जिलाधिकारी नें कहा कि आवश्यक सेवाओ के वाहनों को छोड़कर अन्य किसी वाहन को बिना अनुमति के जनपद की सीमाओं में प्रवेश नही कराया जाये| रिश्तेदारों के घर जाने वाले लोगों को सीमा से ही वापस भेजा जाए| उन्होंने भरगैन कासगंज सीमा, रुदायन एटा सीमा सील करने के निर्देश दिये| उन्होंने कहा कि बूढ़ी गंगा के पुल से पहले ही भरगैन कासगंज सीमा से पहले ही बैरियर बनाएं जायें| जनपद की सभी सीमाओं पर पुलिस बल को अलर्ट मूड में रहने के दिए निर्देश। गैर जनपदों से आने वाले वाहन एवं व्यक्तियों रखी जाए पैनी नजर।

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]