काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन

0
120

KAVI SMELANफर्रुखाबाद: राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त जादूगर एवं कवि शिवेन्द्र विजय की स्मृति में आयोजित काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन लोहाई रोड स्थित भारतीय महाविद्यालय में हुआ।

[adrotate banner="3"]

कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्जवलन व पुष्पार्चन से हुआ। लखनऊ से पधारे जादूगर एस0के0 सिंह, जादूगर करूणा शंकर ‘गोगा’, विष्णु शर्मा, हरदोई से पधारे जादूगर सत्येन्द्र, राधाकृष्ण श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव आदि ने जादू का प्रदर्शन किया। काव्य गोष्ठी में ओमप्रकाश मिश्र, दफेदार दीक्षित, गरिमा पाण्डेय, उपकार मणि, राजेश हजेला, इंदू शुक्ला, अनिमेष मुख्र्जी, उत्कर्ष अग्निहोत्री आदि ने काव्य पाठ किया। साहित्य के क्षेत्र में युवाकवि उत्कर्ष को एवं जादू के क्षेत्र में जादूगर एस0के0 सिंह को प्रो0 शिवेन्द्र विजय स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।

डाॅ0 रजनी सरीन ने शिवेन्द्र विजय का परिचय प्रस्तुत किया व उनके संस्मरण सुनाये। इस अवसर पर डाॅ0 राजकुमार सिंह, दीपक रंजन सक्सेना, अखिलेश पाण्डेय, अरविन्द दीक्षित, संजय गर्ग, निशांत शुक्ला, कविता शुक्ला, डाॅ0 आर0के0 गुप्ता, डाॅ0 वी0के0 तिवारी, सत्येन्द्र शुक्ला, आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]