काली नदी में छलांग लगानें से युवक डूबा

0
133

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) शुक्रवार को सुबह अचानक युवक नें पुल के ऊपर से झलांग लगा दी| जिससे लोगों में शोर-शराबा शुरू हुआ| मौके पर पंहुची पुलिस ने जाँच की|
मोरिकपुर निवासी रामप्रकाश मिश्रा का 28 वर्षीय पुत्र ऋषभ उर्फ गोपाल मिश्रा ने शुक्रवार को सुबह 9 बजे स्कूटी को मदनपुर काली नदी के पास खड़ी कर पुल से छलांग लगा दी| राहगीरों की सूचना पर मौके पर मदनपुर चौकी इंचार्ज विश्वनाथ आर्य पहुंचे| जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे पिता रामप्रकाश ने बताया की ऋषभ उनका अकेला पुत्र था. उसकी डेढ़ वर्ष पूर्व शिवा त्रिवेदी निवासी कादरी गेट फर्रुखाबाद के साथ शादी हुई थी| पत्नी तथा ससुराल वाले आए दिन परेशान करते थे बीती रात्रि करवाचौथ पर भी पति पत्नी में झगड़ा हुआ पूर्व में भी में भी आए दिन झगड़ा होता था जिससे ऋषभ परेशान रहता हैं पत्नी शिवा त्रिवेदी अधिकतर समय मायके में रहती थी, लगभग डेढ़ महीने पूर्व ही मायके से घर आई थी, ऋषभ की मुरहास में हार्ड वेयर की दुकान हैं| तथा 3 माह का पुत्र आरुष है माता वीरू मिश्रा व बहन शीतल मिश्रा का रो रोकर बुरा हाल हो गया| मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची पुल के उपर से रस्से में काटा बांधकर डाला लेकिन कही कुछ पता नहीं चला
कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार चौबे मदनपुर चौकी इंचार्ज विश्वनाथ आर फायर ब्रिगेड भी मौके पर मौजूद है

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]