कार व मैजिक में भरकर जा रही अबैध देशी शराब पकड़ी, पांच गिरफ्तार

0
115

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) पुलिस नें मुखबिर की सूचना पर मैजिक व कार में भरकर जा रही अबैध देशी शराब सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है| जबकि एक आरोपी मौके से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया|
थानाध्यक्ष पूनम जादौन के साथ ही स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित नें थाना क्षेत्र की सीमा काली नदी जरारी मोड़ पर मुखबिर की सूचना मिलने पर चेकिंग अभियान चलाया|जिससे मौके पर एक मैजिक और एक कार अबैध देशी शराब के साथ पकड़ लिया| मौके से पुलिस नें जनपद गौतमबुद्ध नगर निवासी विकास सिंह, जनपद मैनपुरी के भोगांव ब्राहमपुर निवासी इंद्रेश पुत्र सतीश चन्द्र लोधी, बबलू सैनी पुत्र सुन्दर लाल निवासी रूद्रपुर सेक्टर 45 नोयडा, कुंबर पाल पुत्र अजब सिंह सकरुल्लापुर रवेरियाकरहल मैनपुरी, रविन्द्र कुमार पुत्र रामप्रकाश अग्निहोत्री निवासी सेक्टर 93 फेस गौतमबुद्ध नगर को गिरफ्तार किया| जबकि एक आरोपी लोडर के पीछे से कूदकर फरार हो गया| पकड़ी गयी शराब सेब के गत्तो में भरकर जा रही थी| लगभग 4800 पौवे बरामद हुए| इसके साथ ही 7 मोबाइल व 2400 रूपये नकद बरामद हुए है|
थानाध्यक्ष नें बताया कि अबैध शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है| जाँच की जा रही है| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]