कार व बाइक पर सवार होकर आ रहे गणपति बप्पा

0
158

फर्रुखाबाद: गुरुवार को गणेश चतुर्थी को लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं| इस बार गणेश चतुर्थी की शुरुआत 13 सितम्बर से होगी| जो कि अनंत चतुर्दशी तक चलेगी| इस अवसर पर सभी लोग गन्नू बाबा को अपने घर लाते हैं और उन्हें विराजित कर रोजाना उनकी समय-समय पर पूजा-अर्चना करते हैं| हर गली चौराहों पर भी पंडाल बनाकर गणेश जी की मूर्ति स्थापित की जाती है| और कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है| कुछ लोग बाजार से खरीदकर गणपति बाप्पा की मूर्ति लेकर आते हैं तो कुछ अपने घर पर ही मिट्टी से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाते हैं| इस बार कार, बाइक व बैलगाड़ी पर सवार गणपति की प्रतिमा भी खूब बिक्री की जा रही है| जो श्रधालुओं के लिये अच्छी खासी पसंद है|
इस बार मूषक पर सवार तो कहीं बाइक चलाते गणेशजी की प्रतिमाओं को विभिन्न कारीगरों द्वारा तैयार की गयी है| नदियों में विसर्जन को लेकर बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए अब लोगाें में काफी जागरूकता आने लगी है। इसी कड़ी में अब शहर में मिट्‌टी के गणेशजी का चलन काफी बढ़ गया है। इसके चलते शहर के विभिन्न स्थानों पर लगने वाले पंडालों के आयोजक भी भगवान गणेश की मिट्टी की प्रतिमा लेकर आये है| जो गुरुवार को स्थापित होंगी| शहर में विभिन्न स्थानों पर बिक्री की जा रही गणेश प्रतिमाओं में इन दिनों तरह-तरह की गणेश मूर्तियों को देखा जा सकता है। इसी कड़ी में बाइक की सवारी करते गणपति बप्पा को काफी पसंद किया जा रहा है। ववही इस बार गणेश कार, सफारी व स्कूटर पर भी बैठे देखे जा सकते है| कुछ राजस्थानी कलाकारों ने इसी के एक नए स्वरूप का निर्माण किया है। इसमें गणेशजी उनकी बाइक भी पीओपी से ही बनाई जा रही है। इसके अलावा भी गणेशजी के कई नए स्वरुप चर्चा में बने हुए हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]