कार लूटकर चालक को सड़क पर फेंका

0
146

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीती रात सबारी बनकर बदमाशो ने कार के चालक को सड़क पर बेहोश कर फेंक दिया और उसकी कार लेकर रफूचक्कर हो गये| सुबह सड़क किनारे पड़े चालक को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया|

[adrotate banner="3"]

जनपद भिंड के पुरानी बस्ती किले के पीछे निवासी चालक नीरज वाथम पुत्र सुरेश वाथम ने बताया कि उससे दो लोगो ने कमालगंज के सिंघीरामपुर आने के लिये कार बुक की| रात में दोनों को लेकर नीरज सिंघीरामपुर पंहुचा| जंहा पूजा आदि के बाद चालक ने रुकने से मना कर दिया तो वह शहर कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुर स्थित एक होटल पंहुचे और रात में रुके| चालक कार में ही सोता रहा| सुबह लगभग चार बजे वह दोनों चालक के पास आये और उसे जगाकर कहा कि पुन: सिंघीरामपुर चलना है|

बदमाशो ने उसे चाय पिलाई जिसके बाद वह बेहोश हो गया| उसे आरोपी खुदागंज के निकट सड़क किनारे फेंक गये और कार लेकर चले गये| सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी| पुलिस ने मौके पर पंहुचकर बेहोश चालक नीरज को सीएचसी में भर्ती कराया| जंहा उसका उपचार हो रहा है| थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना उनके क्षेत्र की नही है| फ़िलहाल जाँच की जा रही है| लूट नही टप्पेबाजी हुई है|

[adrotate banner="2"]