कार में रखे रूपये से भरे पर्स को किया पार

0
183

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कार में रखे पर्स को अचानक किसी टप्पेबाज नें गायब कर दिया| घटना के सम्बन्ध में एफआईआर दर्ज करायी गयी है| पुलिस नें सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश करनें का प्रयास किया|
कोतवाली फतेहगढ़ के जेएनबी रोड़ निवासी शम्भू दयाल ने शहर कोतवाली में दर्ज करायी गयी एफआईआर में कहा है कि वह अपनी पत्नी और साले की पुत्र बधू को लेकर कार से लेकर मसेनी लकूला मार्ग पर स्थित सूर्या हास्पिटल में दिखाने आया| पत्नी व साले की पुत्रबधू को अस्पताल के भीतर भेज दिया| पत्नी का पर्स कार में रखा था| कार के शीशें नीचे थे तभी एक युवक नें रूपये नीचे गिरनें की बात कही जैसे ही शम्भू दयाल नीचे देखने लगे टप्पेबाज कार में रखा पर्स लेकर फरार हो गया| |घटना में पुलिस नें अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया|
पांचाल घाट चौकी इंचार्ज भोलेंद्र चतुर्वेदी नें अस्पताल में जाकर सीसीटीवी से आरोपियों की तलाश की|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]