कार पलटने से अलीगंज विधायक सत्यपाल व गनर जख्मी

0
124

कन्नौज:ताजनगरी आगरा को लखनऊ से जोडऩे वाले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं का क्रम रुक नहीं रहा है। आज इत्रनगरी कन्नौज में भाजपा विधायक की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर पलटने से विधायक सत्यपाल सिंह राठौर तथा गनर घायल हो गए। उनको मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद क्रेन की मदद से गाड़ी को हटाया गया।
कन्नौज के ठठिया क्षेत्र में आज आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे यहां दौलतपुर गांव के सामने अलीगंज, एटा से भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर तथा उनका गनर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। कार चालक अंकुर निवासी अगौनापुर कोतवाली अलीगंज ने बताया कि अचानक बारिश होने लगी। कुछ दिखाई नहीं पडऩे से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
विधायक सत्यपाल सिंह को मामूली चोटें आई। जिसे पीआरवी 1645 के कर्मियों ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एक बैठक में शिरकत करने जा रहे थे। उनके साथ में कोतवाली अलीगंज के ह्र्दयपुर निवासी महेंद्र प्रताप सिंह भी थे। कोतवाली एटा में तैनात एचसीपी राजपाल सिंह भी घायल हो गए हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]