कार की टक्कर से बुलेट सबार महिला की मौत, कमांडो सहित दो जख्मी

0
138

फर्रुखाबाद:(राजेपुर/नगर प्रतिनिधि) बुलेट से अपनी साली और भाई के साथ दवा लेनें जा रहे कमांडों को कार नें जोरदार टक्कर मार दी| जिससे बुलेट सबार महिला की उपचार के दौरान लोहिया अस्पताल में मौत हो गयी| जबकि कमांडो और उसके भाई को चोट आयी| उन्होंने निजी अस्पताल में इलाज कराया|
थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी 35 वर्षीय अजयवीर सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह वर्तमान में बिकानेर कैंट में पैरा कमांडों के पद पर तैनात है| बीती रात अजय वीर अपने ताऊ के पुत्र  28 वर्षीय विजय पुत्र बाबू सिंह के साथ जनपद हरदोई के हरपालपुर चिलसरा निवासी 40 वर्षीय साली मीना पत्नी टार्जन को दवा दिलाने जा रहा था|
उसी दौरान अल्लागंज के हुल्लापुर चौराहे से रूपापुर जाने वाले मार्ग पर ग्राम रावतपुर के निकट एक कार नें पीछे से बुलेट में टक्कर मार दी| जिससे मीना और विजय की हालत गंभीर हो गयी| कमांडो अजय वीर के भी चोट आयी| जिसके बाद उन्हें सीएचसी अल्लागंज में भर्ती किया गया| जहाँ से उन्हें लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| लोहिया अपस्ताल में भर्ती मीना की सुबह लगभग 4 बजे मौत हो गयी| जबकि गंभीर रूप से जख्मी विजय को आवास विकास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है| मामले की सूचना पुलिस को दी गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]