कार की टक्कर से दुकानदार कि मौत

0
116

ahivran vathmफर्रुखाबाद:(मेरापुर) दवा लेकर बिक्की से घर वापस जा रहे थाना क्षेत्र के ग्राम गुठना निवासी 52 वर्षीय अहवरन सिंह पुत्र नाथू लाल वाथम की कार की टक्कर लगने से मौत हो गयी| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी|

[adrotate banner="3"]

अहवरन सिंह सुबह फर्रुखाबाद अपनी दवाई लेने के लिये बिक्की से आये थे| दोपहर बाद तकरीबन तीन बजे वह वापस घर जा रहे थे| वह जब पखना चौराहे पर पंहुचे तो अलीगंज कि तरफ से आं रही तेज रफ्तार बुलेरो ने उसके जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वह गम्भीर से घायल हो गया| घायल को 108 एम्बुलेस के ईएमटी कमलेश कुमार ने चार बजकर 30 मिनट पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहा आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी डॉ० धर्मेद्र सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया|

ग्राम प्रधान ने बताया की पुलिस ने टक्कर मारने वाली बुलेरो को पकड़कर छोड़ दिया| मृतक कि पत्नी कलावती का रो-रो कर बुरा हाल है| पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने कि तैयारी कर रही है|

[adrotate banner="2"]