कार की टक्कर से तांगा पलटा, मासूम की मौत, कई घायल

0
105

कायमगंज(फर्रूखाबाद): अज्ञात कार की टक्कर से एक तांगा पलट गया। जिसमें एक मासूम की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गये। घटना के विरोध में ग्रामीण घंटों तक सड़क पर जाम लगाये रखा।

[adrotate banner="3"]

SHMथाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव हुसैनपुर तराई निवासी जगपाल अपने पुत्र योगेश, अंकित तथा अमित एवं पत्नी के साथ तांगे द्वारा फैजबाग की ओर आ रहा था। कायमगंज-फर्रूखाबाद मार्ग पर स्थित गांव दलेलगंज के सामने पीछे से आ रही एक अज्ञात कार ने तांगे में टक्कर मार दी। जिससे तांगे पलट गया। कारचालक ने तेजी से कार भगायी जिसकी चपेट में यात्री आ गये। घटना स्थल पर पांच वर्षीय योगेश की मौत हो गई तथा अन्य घायल हो गये। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। यह जाम घंटों तक लगा रहा। घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम भगवानदीन वर्मा तथा सीओ राजीव सिंह ने किसी तरह से ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]