चीनू वकील की कार का शीशा तोड़कर रुपये चोरी

0
102

FARRUKHABAD : सड़क के किनारे खड़ी कार को देखकर उसका शीशा तोड़ फतेहगढ़ कचहरी के अधिवक्ता के रुपये चोरी कर लिये गये। अधिवक्ता ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

[adrotate banner="3"]

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्री विशाल कालेज के सामने की है। जहां अधिवक्ता चीनू अपनी कार संख्या यूपी 76सी/0990 से पहुंचे। दरअसल अधिवक्ता की दिल्ली से फर्रुखाबाद कुछ बसें चलतीं हैं। कार को किनारे खड़ा करने के बाद अधिवक्ता चीनू एक बस में चढ़कर कर्मचारियों से हिसाब किताब करने लगे। इसी दौरान किसी ने उनकी कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे झोले को उड़ा दिया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

अधिवक्ता चीनू ने बताया कि कार में 36500 रुपये रखे थे जो गायब कर दिये गये। सूचना मिलने पर आवास विकास चौकी इंचार्ज इन्द्रपाल सिंह, कादरीगेट चौकी इंचार्ज इनाम सिंह यादव मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। फिलहाल पूलिस लूट की घटना को संदिग्ध मान रही है।

एस एस आई हरिश्चन्द्र ने बताया कि उन्हें घटना के सम्बंध में कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]